बेतुल
बैतूल जैविक खेती आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम: लता मालवीय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में अध्यनरत स्नातक स्तर पर बीए एवं बीएससी के छात्र-छात्राओं ने व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत जैविक खेती को समझने के लिए 25 फरवरी को कुशलता कृषि फार्म हाउस सुखाढाना सलैया पहुंचे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.साहेब राव झरबडे एवं जैविक खेती के प्रभारी डॉ.अजय कुमार चौबे की पहल पर कुशलता कृषि फार्म की संचालिका श्रीमती लता मालवीय ने 2 वर्ष के लिए समझौता ज्ञापन अनुबंध पर हस्ताक्षर किए, साथ ही यह आश्वासन दिया कि आपके छात्र-छात्राओं को हमारी संस्था निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। पूरे शैक्षणिक भ्रमण के इस कार्यक्रम को संस्था के प्रबंधक गणेश मालवीय ने दो सत्र में विभाजित किया। प्रथम सत्र में छात्र-छात्राओं को जैविक खेती के गुण बताते हुए संचालिका लता मालवीय ने कहा जैविक खेती आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है जिसे पूर्णतया अपनाकर हम स्वस्थ भोजन सुरक्षित पर्यावरण और आत्मनिर्भर किसान बना सकते हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अजय कुमार चौबे ने कहा कि जैविक खेती प्रकृति का सम्मान है जिसमें उत्पादन के साथ संरक्षण भी निहित है कार्यक्रम के दूसरे सत्र में श्रीमती लता मालवीय ने छात्र-छात्राओं को मृदा में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा का निर्धारण करना वर्मी कंपोस्ट वर्मीवाश,जीवामृत बीजामृत तथा पंचगव्य के बारे में विस्तृत एवं प्रायोगिक स्तर पर जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने वर्तमान में चने की फसल गेहूं की फसल एवं सब्जियों के फसल को देखा और कीट नियंत्रण से संबंधी जानकारी ली इस अवसर पर महाविद्यालय से प्रो. सुरभि उईके एवं सौरभ कहार ने भी छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया इस अवसर पर फार्म हाउस के सहयोगी लोकेश यादव एवं स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



