ललितपुर

भौंरट बांध के विस्थापितों ने मांगा मुआवजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। भौंरट बांध डूब क्षेत्र के विस्थापित ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी को प्रार्थना पत्र देकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। बदलते हुए सर्किल रेट से मुआवजा राशि कम हो गई है जबकि पूर्व के सर्किल रेट में ग्रामीणों को अधिक मुआवजा दिया गया था। भौंरट बांध के प्रभावित ग्रामीण  सिंचाई मंत्री, मुख्यमंत्री दरबार में गुहार लगाने के बाद आज प्रभारी मंत्री से मिले और अपना दुखड़ा सुनाया।उन्होंने बताया कि सतलींगा, भोंरट, गुमची, बम्होरीघाट भैरा, छपरट, महरौनी, सकरौनी केसाथ गुगरवारा, बानौनी, भारौनी, गंगचारी, दैलवारा सभी ग्रामों का सर्किल रेट 2014 तक एक समान रहा।वर्ष 2015 से लगातार देलवारा, गुगरवारा, बानोनी, भारोनी एवं गंगचारी का सर्किल रेट हर वर्ष बढ़ता गया, जबकि सतलिंगा, भोंरट, गुमची, बम्हौरी घाट,भैरा, छपरट, महरौनी, सकरोनी का सर्किल रेट लगातार घटता गया। इसे किसानों ने अपने विरुद्ध अन्याय बताकर कहा कि वर्तमान में कृषि भूमि का बाजार मूल्य 15 लाख रुपए प्रति एकड़ है और उन्हें 8 लाख रुपए प्रति एकड़ दिया जा रहा है जिसके चलते वह अपनी मुआवजा राशि से आधी भूमि नही खरीद पाएंगे। उनकी मांग है कि 2022-23 में बड़े हुए सर्किल रेट लागू किए जाएं। ज्ञापन देते समय पूर्व जिला मंत्री जगदीश सिंह निरंजन, प्रधान किसरदा हाकिम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि छपरट रामस्वरूप, ज्ञासीराम, धर्मेंद्र कुमार, पन्नालाल, दयाराम,  कैलाश, सचिन रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button