मथुरा

जीआरपी दरोगा ने वेंडर को जड़े थप्पड़, निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टाल पर मौजूद वेंडर को थप्पड़ मारने वाले दरोगा को एसपी रेलवे ने निलंबित कर दिया है। वेंडर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के एसपी रेलवे ने यह कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 8 पर कृष्णा फूड पर जीआरपी थाने में तैनात उप निरीक्षक विवेक सिंह पहुंचे। स्टाल पर मौजूद वेंडर सूरज चौहान से उनकी चाय बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। सीओ जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि चाय बनाने से मना करने पर दरोगा ने स्टाल पर मौजूद वेंडर को पीट दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी रेलवे ने दरोगा विवेक सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button