सिंगरौली

नल-जल पाइपलाइन पर उठे सवाल

पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता ने जांच की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 41 स्थित गनियारी एलआईजी कॉलोनी एवं आसपास के इलाकों में नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की जांच और आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अंबेडकर चौराहा से प्रधानमंत्री आवास गनियारी तक पाइपलाइन बिछाई गई है, लेकिन कई स्थानों पर पाइपलाइन नाली के भीतर से डाली गई है। इससे पेयजल के दूषित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने हाल ही में इंदौर में दूषित पानी से जुड़ी घटना का उल्लेख करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है।
अर्जुन गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़कों की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं कराई गई। अंबेडकर चौराहा से बीजपुर रोड तक सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय रहवासी परेशान हैं।
उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि एलआईजी कॉलोनी में नाली के अंदर डाली गई पाइपलाइन को जल्द हटाया जाए तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी खतरा उत्पन्न न हो। फिलहाल मामले में निगम प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button