ललितपुर

प्रभारी मंत्री ने सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश में ललितपुर को प्रथम स्थान मिलने पर प्रभारी मंत्री खुश

बकायदारी के नाम पर किसानों व उपभोक्ताओं का न हो शोषण, भ्रष्ट लाइनमैनों पर करें कार्यवाही : प्रभारी मंत्री
एकीकृत बागवानी के द्वारा आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने गुरुवार को कलैक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करने के सख्त निर्देश दिये। बैठक में प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान मिलने पर जिलाधिकारी ओर उनकी टीम को बधाई दी और इसी मनोवेग से आगे भी प्रथम स्थान बरकरार रखने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने विद्युत आपूर्ति को निर्देश दिए कि बकाएदार किसानों का लाइनमैन और विजिलेंस के द्वारा उत्पीडऩ न किया जाए, उन्हें सिंचाई के लिए सप्लाई दी जाए और विभागीय अधिकारी उनके प्रकरणों का निस्तारण कराने में किसानों का अपेक्षित सहयोग करें और भ्रष्ट लाइनमैन पर कार्यवाही करें। प्रभारी मंत्री ने एकीकृत बागवानी (उद्यान) की समीक्षा करते हुए किसानों को आधुनिक खेती को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि संयंत्र उपलब्ध करा रही है और सब्सीडी भी दे रही है, जिनका लाभ लेकर किसान अपनी आय में वृद्धि करें। प्रभारी मंत्री ने विभागीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, ऐसे में सभी विभागीय लक्ष्य और विकास कार्य समय रहते पूर्ण करा लें, उन्होंने पर्यटन विकास के सभी कार्यों को वित्तीय वर्ष के भीतर पूर्ण कराने और अगले वित्तीय वर्ष में जनप्रतिनिधियों से नये कार्यों के सुझाव लेकर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी लेते हुए जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को संयंत्र लगवाने के लिए प्रेरित करने की अपेक्षा की, कृषि विभाग की समीक्षा के अंतर्गत किसान सम्मान निधि बॉटम फाइव में होने पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि किसी भी दशा में किसानों का भुगतान और सब्सिडी नहीं रुकनी चाहिए। ग्राम्य विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में सर्वे का कार्य पूर्ण बताया गया, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में मेडिकल कॉलेज में बिजली और पानी का कनेक्शन जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि मेडिकल कॉलेज के आसपास विकास के दृष्टिगत पानी की टंकी बनाए जाने का सुझाव दिया, जिसे मिनिट्स में शामिल किया गया। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम सम्मान योजना के दो लाभार्थी राजमिस्त्रियों को टूलकिट वितरित की और उन्हें टूलकिट के माध्यम से स्वरोजगार करने को कहा। बैठक में राज्यमंत्री मनोहर लाल, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र रावत, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान डीएम सत्य प्रकाश, एसपी मो.मुश्ताक, सीडीओ शेषनाथ चौहान, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, पीडी डीआरडीए, डीडीओ, डीसी मनरेगा, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण एवं अन्य कार्यदायी विभागों के अधिशासी अभियंता, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला कल्याण व अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button