ललितपुर
नेमवि में चलाया गया स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तृतीय नेहरू महाविद्यालय का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें सभी स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता कार्यक्रम के पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय दैनिक जीवन में स्वच्छता का महत्व था। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। कहा जाता है स्वच्छता ही सेवा है। वरिष्ठ प्रो.आशा साहू ने कहा कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को हुई। इस मिशन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने से जोड़ा गया है। क्रीडा विभाग प्रो.अनिल सूर्यवंशी ने कहा कि कचरा हमेशा डस्टबिन में डालना चाहिए और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना चाहिए। जिला नोडल अधिकारी डा.ओ.पी. चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। हिमांश धर द्विवेदी ने आभार जताया। इस दौरान अनीता, फहीम बक्स, विवेक पाराशर, हरदयाल, धु्रव किलेदार, संजय शर्मा, श्रीपत सिंह, सुरेश, दीपक साहू तथा स्वयंसेवकों में राम अवतार झा, रूप सिंह, धर्मेंद्र, कबीर, कृष्ण कुमार, अनेक, कृपाल, दीक्षा साहू, अंशु दुबे, छोटू शुक्ला, काजल, विष्णु, प्रिया, गायत्री देवी, सुमित कुमार, कुलदीप, वंदना, देवेंद्र, नितिन, अतुल, अमित, अभिषेक, अंकित, सृष्टि, सलोनी, कौशल्या, निशा, रुचिता यादव, प्राची, प्रिंसी आदि उपस्थित रहे।



