मथुरा

वृंदावन परिक्रमा मार्ग में मोटरसाइकिल अनियंत्रित, मांस बिखरा, हंगामा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित सोहम आश्रम के समीप बृहस्पवितार को बाइक सवार दो युवक मांस से भरा कट्टे लेकर जाते समय असंतुलित होकर गिर पड़े। बाइक फिसलने के कारण कट्टों में भरा मांस रास्ते में बिखर गया। बाइक सवार मीट और मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मीट का सेंपल जांच को भेज जांच शुरु कर दी। गोधुलिपुरम निवासी जगदानंद गिरी महाराज सोहम आश्रम में अपने गुरुजी से मिलने जा रहे थे। उन्होंने सड़क पर मांस बिखरा देख तत्काल अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और युवकों के बाइक की चाबी निकाल ली। खुद को घिरता देख दोनों युवक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। मांस बिखरने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गो रक्षक और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बरामद मांस को कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी जगदानंद गिरी महाराज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वृंदावन के कुछ होटलों में चोरी-छिपे मांस परोसा जा रहा है। पुलिस बाइक के जरिए फरार युवकों की तलाश में जुट गई है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि बोरी में करीब तीस किलो मीट था। मीट का सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। जिस मोटरसाइकिल पर दो युवक मीट ले जा रहे थे, उसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button