खैरथल

खैरथल तिजारा में 174 युवकों/ युवतियों को मिले नियुक्ति पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राजस्थान को अवसरों की भूमि बनाने के लिए विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। इन दो साल में राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात देने के बाद राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित राजस्थान से विकसित भारत के मंत्र पर हम लगातार काम कर रहे हैं। विकास के जिन वादों के साथ राजस्थान में डबल इंजन सरकार सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर लाइव प्रसारण जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में किया गया, जिसमें नवनियुक्त युवक-युवतियों सहित आमजन ने भाग लिया।
खैरथल-तिजारा में राजस्व विभाग में 47 पटवारी, पशुपालन विभाग में 16 पशुधन सहायक एवं 3 पशु परिचय, स्किल डेवलपमेंट एवं एंटरप्रेन्योर विभाग में दो जूनियर इंस्ट्रक्टर, खनन विभाग में एक खनिज कार्यदेशक श्रेणी-द्वितीय, शिक्षा विभाग में एक पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड सेकंड एवं एक प्रयोगशाला सहायक, संस्कृत विभाग में एक सीनियर टीचर, नगर निकाय विभाग में एक कनिष्क अभियंता, महिला एवं बाल विकास विभाग में एक महिला सुपरवाइजर, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक कनिष्क सहायक, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में एक वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय, एनएचएम विभाग में सात फार्मा असिस्टेंट, 34 सीएचओ, एक फीमेल हेल्थ वर्कर, एक रिहैबिलिटेशन ऑन वर्कर, 2 आयुर्वेद कंपाउंडर, 21 कांट्रेक्चुअल नर्स, तीन कांट्रेक्चुअल लैब टेक्नीशियन, एक कांट्रेक्चुअल साइकोथैरेपिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, 27 कांट्रेक्चुअल नर्स/ नर्स सेकंड ग्रेड सहित 174 युवक-युवती को नियुक्ति पत्र दिए गए। सी एम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गत सरकार के समय हुए पेपरलीक के माफिया अब गिरफ्त में हैं। राज्य सरकार ने युवाओं को 4 लाख भर्तियों के संकल्प की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। अब तक सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं। 1 लाख 33 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वर्ष 2026 में 1 लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। इन सभी निर्णयों से युवाओं में हमारी सरकार के प्रति विश्वास बहाली हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button