खैरथल

ई.पी. स्कूल में बच्चों का भव्य फन फीस्टा आयोजन आयोजन आज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 खैरथल : ई.पी. स्कूल खैरथल में रविवार को कक्षा एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य “फन फीस्टा” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ई.पी. स्कूल के नए प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें किसी भी स्कूल में अध्ययनरत बच्चे भाग ले सकेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कैलियोग्राफी, रीडिंग, सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग, ड्रामेबाज, कैटवॉक, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट वादन, रंग भरो प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहेगा। ई.पी. स्कूल के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामान्यतः बड़े महानगरों में देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे प्रातः 10 बजे अपने नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ कार्यक्रम में अवश्य पधारें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी होती है और ई.पी. स्कूल उन प्रतिभाओं को निखारने व तराशने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button