पाकुड़

सुंदरपहाड़ी पत्थर उद्योग क्षेत्र में उच्च स्तरीय सड़क निर्माण से उद्योग और रोजगार को मिलेगा बल, रेवेन्यू में इजाफा सम्भव

Construction of high-quality road in Sunderpahari stone industry area will boost industry and employment, possible increase in revenue

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखण्ड के खारु टोला से सुंदर पहाड़ी पत्थर उद्योग क्षेत्र होते हुए पाकुड़िया प्रखण्ड के तालवा डांगा चौक तक उच्च स्तरीय सड़क निर्माण की योजना से क्षेत्र के पत्थर उद्योग को नया बल और गति मिलने की उम्मीद है। यह सड़क परियोजना साल पानी, लाकडूम (लागडूम) और पाकुड़िया प्रखण्ड के तालवा डांगा चौक तक फैली है। विशेषज्ञों, स्थानीय पत्थर व्यापारियों और बुद्धिजीवियों का मानना है कि टू-लेन उच्च स्तरीय सड़क बनने से सुंदर पहाड़ी पत्थर उद्योग की गतिविधियों में तेजी आयेगी और राज्य सरकार को रेवेन्यू में भी वृद्धि होने की सम्भावना बढ़ेगी। साथ ही क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को सुझाव दिया गया है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा इस उच्च स्तरीय सड़क निर्माण की कवायद शीघ्र तेज की जाए। सड़क का समय पर सर्वेक्षण और शीघ्र अमलीजामा पहनाना न केवल उद्योगों को लाभ देगा बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा देगा। विशेषज्ञों, स्थानीय पत्थर व्यापारियों और बुद्धिजीवियों का कहना है कि वर्तमान में खारु टोला से सुंदर पहाड़ी तक सड़क की जर्जर स्थिति किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकती है। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जर्जर सड़क की अलम और बारिश के मौसम में सड़क की खराब स्थिति लोड वाहनों के संचालन को प्रभावित करेगी, जिससे उद्योग की उत्पादन क्षमता और आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल पत्थर उद्योग को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यही कारण है कि इसे क्षेत्रीय विकास और आर्थिक संवृद्धि के लिए अहम पहल माना जा रहा है। बहरहाल जो भी हो जनप्रतिनिधि समेत जिला प्रशासन का उच्च स्तरीय टू-लेन सड़क निर्माण की दिशा में ध्यान केन्द्रित होना जरूरी है, जिससे क्षेत्र की सार्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button