बरेली

फरीदपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर

बोले—पार्टी आदेश मिला तो मैदान में उतरूंगा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
फरीदपुर/बरेली:- फरीदपुर पूर्व ब्लॉक प्रमुख चन्द्र सेन सागर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश मिला तो वह फरीदपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए चन्द्र सेन सागर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वह दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं और उनके कार्यकाल में सरकार से प्राप्त धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर कभी किसी प्रकार का आरोप सिद्ध नहीं हुआ और उनके विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भी पारित नहीं हो सका।
उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए कार्यक्रम को सराहनीय बताते हुए कहा कि फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में पीडीए रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया तथा पीडीए पंचायतों और चौपालों का आयोजन कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।
अंत में चन्द्र सेन सागर ने कहा कि वह आज भी जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।
फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button