बरेली

होली त्यौहार के मौके पर उज्जवला लाभार्थियों  को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का  वितरण कार्यक्रम  आयोजित 

लाभार्थियों के खाते में 36,29 ,77,056 रुपए उनके बैंक खातों में किए गए ट्रांसफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी  द्वारा होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
होली के त्यौहार के उपलक्ष्य में प्रदेश के उज्जवला लाभार्थियों को  निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यकम का शुभारंभ  लोकभवन सभागार लखनऊ से  बटन दबाकर किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बरेली में जीआईसी ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में बरेली जनपद के उज्जवला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यकम का आयोजन किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद बरेली में कुल 04,16,736 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं। होली त्यौहार के अवसर पर निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का वितरण प्रतीकात्मक चेक के माध्यम से जी आई सी ऑडिटोरियम में किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक बिथरी चैनपुर डा0 राघवेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सहित लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button