पाकुड़
हिरणपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना: दो व्यक्ति जख्मी, उपचार हेतु ले जाया गया सदर अस्पताल
Road accident in Hiranpur police station area: Two people injured, taken to Sadar Hospital for treatment

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
हिरणपुर, पाकुड़। 28 फरवरी 2026 को समय लगभग 3:00 बजे हिरणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से डांगा पाड़ा जाने वाली सड़क पर ग्राम बाबूपुर के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जख्मी व्यक्तियों की पहचान विक्रम गुप्ता और अख्तर शेख के रूप में की गई है, दोनों ही पाकुड़ के निवासी हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सोना जोड़ी में ले जाया गया। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



