“देश के आम आदमी की उम्मीदों का नाम है आम आदमी पार्टी।”-अंकुश चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। आम आदमी पार्टी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ जिला अस्पताल प्यारेलाल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फलों का वितरण किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि“देश के आम आदमी की उम्मीदों का नाम है आम आदमी पार्टी।” उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से पार्टी ने पहले दिल्ली में फिर पंजाब में सरकार बनाई और पाँच राज्यों में विधायक चुनकर आए। आम आदमी पार्टी भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी बनी है, और यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अंकुश चौधरी ने कहा कि 26 नवम्बर 2012 को दिल्ली में एक क्रांति की शुरुआत हुई थी। अरविंद केजरीवाल जी ने आप की स्थापना के दिन यह सपना देखा था कि “हर बच्चे को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा, और हर नागरिक को मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण इलाज दिलाने का।” दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति ने इस सपने को सच कर दिखाया और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आप के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं के जोश, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है कि आज आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है पहले दिल्ली में और आज पंजाब में आम आदमी की अपनी सरकार है। यह क्रांति आज दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर सहित देश के कोने-कोने तक पहुँच चुकी है। फल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मालिक, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, सरोज देवी, नरेंद्र सिंह, कुंदन पांडेय, अतुल नगर, जिला सचिव सचिन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।


