ललितपुर

 घात लगाकर लाठी-डंडों से हमला, तीन लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम कुआघोषी में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाकर किए गए हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और डण्डों से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम कुआघोषी निवासी मनोहर सिंह पुत्र तुलाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे वह घर से गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह मड़ावरा रोड स्थित आरोपियों के मकान के सामने पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे बहादुर सिंह और यशवंत सिंह पुत्र स्व. अमोल सिंह ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। पीडि़त का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे जयपाल सिंह और उनकी पत्नी विनीता को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को पहले सीएचसी महरौनी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ललितपुर रेफर किया गया। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि आरोपी आगे भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बहादुर सिंह और यशवंत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) व 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button