गोड्डा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। प्रखंड अंतर्गत कस्तूरिया पंचायत के बड़गामा गांव में भारत रूरल लाइवलीहुड फाउंडेशन की टीम द्वारा सामाजिक जागरूकता को लेकर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत करना था। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने महिलाओं को कम मजदूरी दिए जाने, ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों के शोषण, रोजगार की तलाश में पलायन करने वाले मजदूरों की कठिन परिस्थितियों तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को सशक्त और मार्मिक प्रस्तुति के जरिए दर्शाया। कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित ग्रामीणों को सोचने पर मजबूर कर दिया और कार्यक्रम का संदेश लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचा। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। लोगों ने नाटक के माध्यम से उठाए गए विषयों पर खुलकर चर्चा की तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करते हुए पूरे नाटक को गंभीरता से देखा। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम गांव स्तर पर सामाजिक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इससे महिलाओं, मजदूरों एवं आम ग्रामीणों में अधिकारों के प्रति समझ विकसित होगी।
कार्यक्रम का समापन सामाजिक जागरूकता, एकजुटता एवं सुरक्षित समाज के संदेश के साथ किया गया। मौके पर बीआरएलएफ एसपीएमयू से मैनाओ एवं भानुप्रिया तथा पथरगामा जीभीटी से जयंत कुमार, संगीता, मुन्ना और लालचंद साह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button