गाजियाबाद

सीएचसी लोनी में LHV नीरू त्यागी को दी गई भावभीनी विदाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में शनिवार, को लेडी हेल्थ विजिटर (LHV)  नीरू त्यागी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर विभाग के उच्चाधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके विभाग में दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उन्हें ससम्मान विदा किया  श्रीमती नीरू त्यागी ने वर्ष 2006 में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद से अपनी सेवाएं शुरू की थीं। प्रशासनिक दक्षता, निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचानी जाने वाली नीरू त्यागी ने एएनएम से लेकर लेडी हेल्थ विजिटर तक के अपने कार्यकाल में मिले अनुभवो को अपने सहकर्मियों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान उन्हें विभागीय अधिकारियों से निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन मिला। अपने लंबे सरकारी सेवाकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह सफर उनके लिए सीख से भरपूर और प्रेरणादायक रहा, जिसने उन्हें पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से मजबूत बनाया। विदाई समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत चौधरी ने श्रीमती नीरू त्यागी की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को विभाग के लिए महत्वपूर्ण बताया। केंद्र के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विभाग की ओर से पारंपरिक रूप से फ्लावर पॉट, फूलमाला, शॉल और उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अजीत चौधरी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button