गोड्डा

चिलरा में भीषण आग, गोहाल जलकर खाक

 दो गायों की मौत, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। प्रखंड अंतर्गत चिलरा गांव में शनिवार को समर साह के गोहाल व बांसबीड़ा में अचानक भीषण आग लग जाने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से गोहाल पूरी तरह जलकर राख हो गया तथा उसमें बंधी दो गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गाय गंभीर रूप से झुलस गई। घायल पशु का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोहाल सहित उसमें रखे चारा, लकड़ी एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। इस हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों द्वारा शॉर्ट सर्किट अथवा चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य सियाराम भगत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button