सिंगरौली

साईं डायग्नोस्टिक में सुविधाओं में कोसो दूर

लेकिन मरीजों के परिजनों के लिए बुनियादी इंतजाम तक नहीं....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। सिंगरौली जिले में स्थित साईं डायग्नोस्टिक सेंटर एक बार फिर अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में है। मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाओं के नाम पर मरीजों से मनमानी और मोटी रकम वसूली जा रही है, लेकिन इसके बावजूद मरीजों और उनके परिजनों के लिए मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि सेंटर में जांच कराने आने वाले मरीजों के साथ आए परिजनों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। घंटों इंतजार करने के दौरान लोगों को बाहर या इधर-उधर खड़े रहने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी पूरी तरह लचर बताई जा रही है, जिससे आसपास यातायात अव्यवस्थित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जांच के नाम पर भारी शुल्क लिया जा रहा है तो मरीजों की सुविधा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संचालक की होनी चाहिए। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
अब सवाल यह है कि लगातार सामने आ रही शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग कब संज्ञान लेगा और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या नहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button