ललितपुर

ललितपुर में वामा सारथी का हेल्थ एंड फिटनेस कैम्प आयोजित

पुलिस कर्मियों ने लिया स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में फिजियोथेरेपिस्ट के सहयोग से पुलिस हेल्थ एण्ड फिटनेस अवेयरनेस कैम्प का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन तथा आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से संपन्न हुआ। स्वास्थ्य, सुरक्षा और सहयोग वामा सारथी के साथ थीम पर आयोजित इस वामा वेलनेस कैम्प में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श, योग एवं प्राणायाम सत्र, तनाव-नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य वर्कशॉप, नाड़ी परीक्षण, हर्बल मेडिसिन वितरण तथा पुलिस कर्मियों के लिए विशेष हेल्थ चेकअप की सुविधाएं दी गईं। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। कैम्प में ललितपुर पुलिस के बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बेहद लाभकारी साबित होते हैं। वामा सारथी टीम ने इस पहल को पुलिस परिवारों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे वेलनेस कैम्प पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। टीम ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ललितपुर पुलिस के प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार को स्वस्थ, सशक्त और सुरक्षित रखा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button