ललितपुर
भाई दूज पर 5 मार्च को कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 5 मार्च 2026 को भाई दूज के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जारी किया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर होली पर्व के उपरांत आने वाले भाई दूज के त्यौहार पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया गया था। शिक्षक संघ की इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रशासन ने छुट्टी की मंजूरी दे दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।



