बरेली

आवारा कुत्तों का आतंक, घर से निकले मासूम पर बोला हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बरेली। आवारा कुत्तों का आतंक फैला है। आए दिन ये कुत्ते लोगों पर हमला बोलकर उनकी जान ले रहे हैं। बरेली जिले के शाही क्षेत्र में कुत्तों ने एक मासूम को नोचकर डाला मार डाला। बच्चा घर से निकला था। वह चलते-चलते जंगल की तरफ पहुंच गया। यहां कुत्तों ने बच्चे को देखते ही उस पर हमला बोल दिया। बच्चे को ढूंढते हुए परिजन पहुंचे तो कुत्तों को भगाया। तब तक कुत्ते बच्चे को पूरी तरह से लहूलुहान कर चुके थे। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सुकली गांव निवासी खुर्शीदकाचार वर्षीय पुत्र अर्श सोमवार की दोपहर में अकेले घर से निकल गया। वह गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर जंगल में पहुंच गया। जंगल में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने दोपहर में 1.30 बजे अर्श को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमला करने पर अर्श जमीन पर गिर गया। कुत्ते उसको नोंचने लगे। उसके काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया। पिता ढूंढते हुए जंगल में पहुंचे। कुत्ते जमीन पर गिरे अर्श को नुकीलें दांतों से नोंच रहे थे। अर्श का शरीर लहूलुहान था। पिता ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगा कर अर्श को उठाया। लेकिन तक तब मासूम अर्श की मौत हो चुकी थी। परिजन उसको घर ले गए। मासूम के लहूलुहान शव को देखकर घर में कोहराम मच गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button