बेतुल

संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बैतूल में जरूरतमंद परिवार को मिला सपनों का घर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल ने संत रामपाल जी महाराज की अन्नपूर्णा मुहिम में बनाए मकान की सौंपी चाबी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बैतूल : जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत बैतूल जिले के ग्राम अमदर में एक जरूरतमंद परिवार को नया घर प्रदान किया गया। यह घर कबीर परमेश्वर जी के ‘सुदामा का महल’ के रूप में चर्चित हुआ, जिसे मात्र 25 दिनों में तैयार किया गया।
यह घर हेमंत बानखेड़े और उनके परिवार को सौंपा गया, जो लंबे समय से मानसिक बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हेमंत जी का उपचार पिछले सात-आठ महीनों से चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। मानसिक बीमारी के कारण वे मजदूरी करने में असमर्थ थे, जिससे परिवार की सारी जिम्मेदारी उनकी पत्नी प्रतिभा पर आ गई। प्रतिभा जी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। प्रतिभा जी के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़ा पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जबकि छोटा पुत्र गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने जाता है। परिवार के पास पक्का मकान और स्थायी आय का कोई साधन नहीं था।
परिवार की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। इनकी स्थिति का पता लगते ही संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम की टीम ने तत्परता से सर्वे किया व संत रामपाल जी महाराज जी के आदेश से तत्काल राशन सामग्री सहायता प्रदान की जो पिछले 5 माह से लगातार दी जा रही है और आजीवन दी जाएगी।  इस अभियान के तहत परिवार को संत रामपाल जी महाराज जी के आदेश से मात्र 25 दिनों के भीतर दो कमरे, रसोई, स्नानघर, शौचालय और पानी की टंकी सहित पूर्ण सुविधाओं से युक्त घर तैयार किया गया। घर में पलंग, गद्दे, तकिया,LED लाईट,पंखे, रसोई के A to Z बर्तन, गैस कनेक्शन,नहाने की बाल्टी, साबुन, सर्फ, ब्रश और रोजमर्रा की अन्य सारी घरेलू सामग्री के साथ लाइट फिटिंग, नल फिटिंग जैसी सारी सुविधाएं भी दी गई है। इसमें लाभार्थी परिवार का 1 रुपया भी खर्च नहीं हुआ यह सारा कार्य अन्नपूर्णा मुहिम के तहत संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा करवाया गया है।
नए घर की चाबी मध्यप्रदेश राज्य के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल से वर्तमान विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल जी के हाथों से परिवार को दिलवाई गई। मानव समाज के लिए किए जा रहे ऐसे अनुपम कार्यों को हेमंत खंडेलवाल द्वारा कलयुग में सतयुग की शुरुआत बताया गया , इस मौके पर संत रामपाल जी महाराज जी की टीम सहित, भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी,ग्राम सरपंच,सचिव सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे और इस पुण्य कार्य की भूरी भूरी सराहना की। संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम से कलयुग में सतयुग की स्थापना हो रही है। इस मुहीम का उद्देश्य है – रोटी, कपड़ा, शिक्षा, चिकित्सा और मकान, हर जरूरतमंद को दे रहा कबीर भगवान।।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button