
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दिन भर शहर में ऐसे होली खेलने वाले लोगों का मचता रहा उद्दंड
नगर थाना की पुलिस ऐसे लोगों पर नहीं लगा सकी लगाम
गोड्डा। जिला मुख्यालय में होली पर हुड़दंगियों का आतंक दिन भर मचता रहा। शहर के प्रमुख मार्गो में होली खेलने वाले खुलेआम वैसे लोग बेलगाम घूमते रहे। नशे में झूमते हुए ऐसे नशेड़ियों द्वारा शहर के तमाम सड़कों पर उदंड मचाते हुए कपड़ा फाड़ होली खेला गया। ऐसे नशेड़ियों पर नगर थाना की पुलिस अंकुश लगाने में विफल साबित हुई है। वहीं कई जगहों पर डीजे के धुन पर हुडदंगियों ने शहर के सभ्य एवं बुद्धिजीवियों का शांतिपूर्वक होली मनाना भी व्यर्थ कर दिया है। बुध्दीवियों ने बताया कि ऐसे तत्वों द्वारा होली में कंठ तक दारू का सेवन करने के उपरांत गोढ़ी चौक के पास एक दूसरे का कपड़ा फाड़ कर बिजली तार पर सूखने के लिए दे दिया गया। नशेड़ियों को ना बिजली लगने का डर सताया और ना ही सिस्टम को तोड़ने का ही कोई बात समझ में आया। बस जुबान पर गंदी-गंदी बातें निकल रही थी और होली के फुहार को बदन पर पहने कपड़े को फाड़ फाड़ कर होली का जश्न मनाया गया। रंग गुलाल में सरोवर होने के बाद कपड़ा फाड़ने के दौरान ऐसे तत्वों द्वारा बुरा ना मानो होली है.. कहते हुए कपड़े को फाड़ फाड़ कर इज्जत को तार तार कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को देशवाली होली के दौरान ऐसे दृश्य बुद्धिजीवियों को देखने को नहीं मिले। जबकि बुधवार को पछियारी होली के दौरान बेलगाम होते ऐसे तत्वों को शहर में पूरी तरह से खुराफाती करते हुए होली का जश्न मनाते हुए देखा गया है। दूसरी तरफ दिन भर रंगों की होली खेलने के उपरांत शहर के संभ्रांत अमोंग बुद्धिजीवी और प्रबुद्धजनों की ओर से शाम के वक्त स्नान ध्यान कर बेहतर पोशाक पहनकर अबीर लगाकर एक दूसरे को होली की मुबारकबाद देते हुए देखा गया है।



