बरेली

होली मिलन समारोह के अवसर पर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप का आयोजन               

 नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : गुलाब राय इंटर कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. के नेतृत्व में एक कैंप लगाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा सहित प्रेम प्रकाश अग्रवाल, अजय शुक्ला, असलम चौधरी,पारस शुक्ला, के बी त्रिपाठी,के.के. शर्मा,तीरथ मधुकर,पंकज उपाध्याय,विनोद कुमार,रेहान बशेरी, डॉक्टर सरताज हुसैन, मनोज कुमार घोष,महेश पंडित, राजेंद्र सागर,आशीष रुस्तम,मुजम्मिल हसन, रमेश श्रीवास्तव एवं मोहम्मद कासिम आदि सहित कई दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने भागीदारी की। इस दौरान नेताओं ने आमजन से मुलाकात कर उन्हें होली पर्व की बधाई दी और सामाजिक एकता तथा सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button