गाजियाबाद

लोनी डाकघर की जर्जर हालत पर पार्षद अंकुश जैन ‘मिंकू’ ने उठाई आवाज

जिलाधिकारी को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 41 के पार्षद अंकुश जैन ‘मिंकू’ ने लोनी स्थित डाकघर की जर्जर भवन स्थिति को लेकर जिलाधिकारी गाजियाबाद को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाजपा पार्षद अंकुश जैन मिकू ने कहा कि डाकघर की इमारत बेहद खराब हालत में पहुंच चुकी है, जिससे यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।
जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में पार्षद अंकुश जैन ने बताया कि लोनी डाकघर की पूरी बिल्डिंग अत्यंत जर्जर अवस्था में है। रोजाना बड़ी संख्या में आम नागरिक, बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोग डाक सेवाओं के लिए यहां पहुंचते हैं। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यह डाकघर क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए महत्वपूर्ण सेवा केंद्र है, जहां लोग डाक, बैंकिंग और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आते हैं। ऐसे में भवन की जर्जर स्थिति लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। यदि समय रहते इसकी डाकघर को कहीं अन्यत्र जगह स्गथानांतरित नहीं किया जाता  तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
पार्षद अंकुश जैन ‘मिंकू’ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित विभाग से डाकघर भवन का शीघ्र निरीक्षण कराया जाए और आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने आग्रह किया कि या तो भवन की जल्द मरम्मत कराई जाए या फिर नई भवन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता सुरक्षित तरीके से डाक सेवाओं का लाभ ले सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए, जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित वातावरण में सरकारी सेवाएं मिलती रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button