भरत पुर

32 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर – थाना भुसावर पुलिस ने थाना पर दर्ज चोरी के मामले में 32 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रेंज आईजी कैलाश चन्द विश्नोई आईपीएस द्वारा चलाये गये विशेष अभियान शिकंजा में पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द आईपीएस द्वारा कार्रवाही के दिये गये निर्देशों की पालना में थाना पर टीम का गठन किया गया। जहां दिनांक 06.03.2026 को अति. पुलिस अधीक्षक वैर ओमप्रकाश मीना आरपीएस व सीओ भुसावर वीरेन्द्र कुमार शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में एफआईआर नं. 216 / 1986 में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैर द्वारा दिनांक 17.11.1993 को जारी स्थायी गिर० वारण्टी गंगाराम पुत्र काडू उर्फ सौदानसिंह जाति बागरिया निवासी रामपुरा की ढाणी थाना सैंथल जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। गठित की गई टीम में भूपेन्द्र सिंह प्रशिक्षु आरपीएस सहित मदनलाल एएसआई, हजारीलाल कानि. एवं धर्मवीर सिंह कानि. मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button