भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Review of land acquisition works, instructions for speedy execution of pending cases

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान एनएच-333A धरमपुर मोड़–पाकुड़ परियोजना की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने असंतोष जताया और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को लंबित मामलों की शीघ्र सुनवाई कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क निर्माण विभाग (आरसीडी) की परियोजनाओं में मुआवजा भुगतान प्रक्रिया को तेज करने को कहा। उपायुक्त ने प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित मौजों में शिविर आयोजित करने तथा अंचल अधिकारियों व राजस्व कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज करने का निर्देश दिया।



