पाकुड़
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाखों महिलाओं को मिला लाभ
Amount released under Chief Minister Mainiyan Samman Yojana, lakhs of women benefited

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में जनवरी और फरवरी माह की सम्मान राशि भेज दी गई है। आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से प्रति लाभुक 2500 रुपये की दर से भुगतान किया गया।जानकारी के अनुसार जनवरी माह में 1,57,080 महिलाओं के खातों में 39 करोड़ 27 लाख रुपये, जबकि फरवरी माह में 1,56,749 लाभुकों के खातों में 39 करोड़ 18 लाख 72 हजार 500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसी भी लाभुक को भुगतान में समस्या होने पर उसका समाधान कराया जायेगा।



