बोकारो

16 आना नव निर्मित बजरंग बली मन्दिर एवं हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो में 16 आना नव निर्मित बजरंग बली मन्दिर एवं श्री श्री दुर्गा मन्दिर तेलो के प्रांगण में 51 फीट भगवान् हनुमान जी की आयोजित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने को ग्रामीणों की बैठक संपन्न हुयी।बैठक की अध्यक्षता सूबे के पूर्व मंत्री के पुत्र सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने की एवं संचालन तेलो मध्य मुखिया युगल महतो ने किया।बैठक मै सर्वसम्मति से दस मार्च से शुरु होने वाली सात दिवसीय श्री श्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ को सफल बनाने के लिए जोर जोर से तैयारी करने का निर्णय लिया गया।महायज्ञ एवं अनुष्ठान को सफल बनाने को लेकर समिति का गठन किया गया।जिसमें मुख्य संरक्षक पूर्व मंत्री बेबी देवी,उप संरक्षक झामुमो केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, निर्देशक तेलो पश्चिमी मुखिया जितेंद्र शर्मा,अध्यक्ष तेलों मध्य मुखिया युगल महतो,उपाध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो,उपाध्यक्ष रीना देवी,सचिव तेलो पूर्व मुखिया शंकर महतो,सहायक सचिव पंसस मंटू महतो,कोषाध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य सदानंद महतो एवं सभी वार्ड सदस्यों को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है।बैठक मै झामुमो के वरीय नेता योगेंद्र प्रसाद,प्रखंड सचिव सुनील टुडू ,तेलो मंडल भाजपा अध्यक्ष मेधन महतो,संतोष सिंह, भोला नाथ महतो,मुरली महतो,लीलाधर पंडित,राजू पंडित,प्रदीप महतो,जितेंद्र मंडल,शिवलाल महतो,प्रेमचंद महतो, राम नरेश महतो,प्रयाग पंडित,लोगेन चंद्र मंडल समेत तेलो पूर्वी तेलो मध्य तेलो पक्षिमी पंचायत एवं आस पास के ग्रामीण उपस्थित थें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button