ललितपुर
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुंदेलखंड महिला विकास सेवा समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आज
उत्कृष्ट महिलाएं होंगी सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। बुंदेलखंड महिला विकास सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक शनिवार को समिति अध्यक्ष गुलाबबाई सैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 8 मार्च 2026, दिन रविवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समिति की सचिव श्रीमती गीता सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय होटल द ग्रांड सिद्धि (सिविल लाइंस) में दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद रायसेन की अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सैन उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुंदेलखंड महिला विकास सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती गुलाबबाई सैन करेंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेविका निशा वर्मा (इटावा), दीपिका सिंह (कानपुर), रंजना गुप्ता (सुल्तानपुर), सुनंदा वर्मा, अंजली शुक्ला (कन्नौज), सूरज रानी निरंजन (पूर्व ब्लॉक प्रमुख विरधा), जनक यादव (सदस्य जिला पंचायत), रंजना पुलैया (बांसी), सुश्री ईजी साक्षी रिछारिया, मीना सेन, मीरा साहू और संगीता वर्मा (झांसी) सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। बैठक में उपाध्यक्ष रामदेवी सेन, सचिव गीता सेन, कोषाध्यक्ष सुमन सेन, ऑडिटर डोली सेन, सदस्य प्रियंका सेन, संध्या, प्राची सेन, सुमन प्रजापति, कमला साहू, ममता पाल, सुशीला, सरोज सेन, सोमवती यज्ञिक, पिस्ता वर्मा, प्रियंका वर्मा, रामदेवी निरंजन, रानी पंथ, नीलम, सुमन, राजकुमारी सिंह, कुसुम देवी, गुडडी नापित, वंदना वर्मा, रेणुका कौशिक, दीपिका वैष्णो आदि सदस्य उपस्थित रहे। संचालन सचिव गीता सेन और आभार प्रदर्शन प्रियंका सेन ने किया।



