पाकुड़

पेसा कानून पर जागरूकता के लिए कारियोड़ीह में बड़ी सभा, विधायक हेमलाल मुर्मू ने दी जानकारी

A large gathering was held in Kariyodih to raise awareness about the PESA Act, informed by MLA Hemlal Murmu.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कारियोड़ीह स्थित आम बागान में पेसा कानून को लेकर एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने ग्रामीणों को पेसा कानून से जुड़े अधिकारों और उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेसा कानून आदिवासी क्षेत्रों में ग्राम सभा को मजबूत बनाता है और ग्रामीणों को अपने संसाधनों एवं विकास से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कानून का सही तरीके से उपयोग करने की अपील की। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा सहित विभिन्न गांवों के प्रधान, उप-प्रधान, मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभा में क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। सभी ने विधायक के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और पेसा कानून से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button