ललितपुर

 सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। तालबेहट के ग्राम रारा के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रारा निवासी रामचरन कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई कामता पुत्र परसादी बीते मंगलवार, 3 मार्च की रात करीब 8 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (यूपी 94 वाई 1857) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कामता लहूलुहान होकर वहीं सड़क पर गिर पड़ा। परिजनों ने आनन-फानन में घायल कामता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तालबेहट में भर्ती कराया, जहां सिर की गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे वहां से भी ग्वालियर रेफर किया गया। बीते तीन दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे कामता ने शुक्रवार, 6 मार्च को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में थाना तालबेहट पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(बी) और 106(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button