
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नाराहट पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नाराहट पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 44/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ग्राम गौना निवासी नेघराज पुत्र प्रकाश कुशवाहा (22 वर्ष) को 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना नाराहट की थानाध्यक्ष पारुल चंदेल, उपनिरीक्षक महराज सिंह, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र तथा महिला आरक्षी ममता की अहम भूमिका रही।



