सिद्धार्थ नगर
संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनी जनता की फरियाद
डुमरियागंज मे पेश हुए 25 मामलो मे 2 का हुआ त्वरित निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिद्धार्थनगर : डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम जिस में विभिन्न विभागो से सम्बन्धित कुल 25 मामले फरियादियो द्वारा पेश किया गया जिसमे से 2 मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 19, पुलिस के 3, विकास के 1 तथा अन्य विभागो के 2 मामले शामिल रहे। जिसमे से राजस्व के 2 मामलो का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। एडीएम न्यायिक ने अपने मातहत अधिकारियो को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस मे आने वाली शिकायतो और प्रार्थना पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से तेजी से किया जाए इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, सीओ बृजेशकुमार वर्मा, नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह, ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल, ईओ भारतभारी राजन गुप्ता,आपूर्ति निरीक्षक मुकेश प्रसाद, पशु चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रकाश, मुकेश कुमार, राजेश पाण्डेय,अजय पाठक आदि लोग मौजूद रहे



