
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर की बेटी कोमल मावी के आईएएस बनने पर भाजपा नेता ईश्वर मावी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने कोमल मावी की उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व की बात बताया।
गौरतलब है कि कोमल मावी ने यूपीएससी परीक्षा अपने पहले प्रयास में ही पास कर ली थी और उस समय उनकी रैंक 661 आई थी। हालांकि वह अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थीं, इसलिए उन्होंने एक बार फिर से मेहनत कर दोबारा परीक्षा दी। इस बार उन्होंने 314वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि कोमल मावी के पिता जसराम मावी का सपना था कि उनके तीनों बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उच्च पदों तक पहुंचें। उनकी बड़ी बेटी कोमल मावी ने अपनी मेहनत और लगन से यह सपना साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोमल मावी ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि लोनी क्षेत्र, अपने गांव, प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए उन्होंने कोमल मावी और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर एडवोकेट सतवीर सिंह गुर्जर, आलोक गुर्जर, सतवीर मावी, बृजपाल मावी और सतेंद्र बैसला सहित कई प्रमुख लोगों ने भी कोमल मावी को अपनी शुभकामनाएं दीं।

