गाजियाबाद

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का विशेष कार्यक्रम 8 मार्च को लोनी में 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद :  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला गाजियाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  गीता शाक्य के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सभी महिला पदाधिकारियों, समाज की प्रबुद्ध महिलाओं तथा महिला कार्यकर्ताओं को सादर आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह, लोनी विधानसभा से विधायक  नंदकिशोर गुर्जर और मोदीनगर विधानसभा से विधायक डॉ. मंजू शिवाच उपस्थित रहेंगी। यह कार्यक्रम 8 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे येलो ट्री फार्महाउस, डीएलएफ अंकुर विहार, लोनी में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला गाजियाबाद की जिला अध्यक्ष  आरती मिश्रा को करेंगी। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी भूमिका और योगदान पर चर्चा की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button