ब्लड कैंप आज

भरतपुर। रक्त कोष फाउण्डेशन द्वारा 8 मार्च 2026 को भुसावर में आयोजित रक्तदान शिविर में कृषि महाविद्यालय भुसावर के विद्यार्थियों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, जिसका वजन 45 से 50 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य हो। रक्तदाता का ब्लड प्रेशर सामान्य होना चाहिए तथा गंभीर बीमारी जैसे एचआईवी, एड्स, हेपेटाइटिस आदि नहीं होनी चाहिए। हर स्वस्थ व्यक्ति 3 से 4 माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। डॉ उदय भान सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता का कार्य है। यह ब्लड खून की कमी वाले व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, ऑपरेशन के समय, युद्ध के समय,आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया जाता है। रक्तदान एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है जो न केवल जरूरतमंदों की जान बचाती है बल्कि रक्तदाताओं को भी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नियमित रक्तदान करने से हृदय रोग का खतरा कम होता है, आयरन का स्तर संतुलन रहता है, कैलोरी बर्न होती है, नया रक्त बनता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। अतः हमें स्वेच्छा से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।


