गोड्डा

गोड्डा नगर निकाय चुनाव 2026

अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
23 को मतदान और 27 फरवरी को है मतगणना
गोड्डा नगर परिषद में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी तापमान चरम पर है। अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं,प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने अनिल साह को समर्थन दिया है। कॉंग्रेस की ओर से  मुस्तकीम उर्फ छोटू मैदान में हैं, जबकि स्वतंत्र उम्मीदवार ने जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल अपना पुनः किस्मत आजमा रहे हैं । हालांकि अन्य उम्मीदवार भी चुनाव जीतने का दावा किया है।  नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों में पार्षद पद के लिए 81 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वार्ड संख्या 7 से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि शेष वार्डों में कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। हर गली-मोहल्ले में चुनावी चर्चा गर्म है और समर्थकों की टीमें घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को साधने में जुटी हैं। 23 फरवरी को मतदान होना है और 27 फरवरी को मतगणना होगी। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। उधर मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे चुनावी परिणाम को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है। अब सबकी नजर मतपेटी पर है। 27 फरवरी को तय होगा कि गोड्डा नगर परिषद की कमान किसके हाथों में जाएगी और किसके सिर सजेगा जीत का ताज।
*नगर परिषद अध्यक्ष पद  ये उम्मीदवार मैदान में*
नगर परिषद चतरा अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अनिल साह, कामरान, जितेंद्र कुमार,नरेंद्र कुमार मंडल, प्रभु दयाल पंडित,प्रखर मंडल, मोहम्मद मुस्तकीम,राजेश शाह, विनोद कुमार, विशाल मंडल, सुशील रामानीशामिल हैं। सभी में अपना अपना जीत का दावा किया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button