गोड्डा

जगलो से सर्वोदय हाट बोहरा गांव तक सड़क का सिविल एसडीओ ने किया जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। शनिवार को सिविल एसडीओ बैजनाथ उरांव ने जगलो से सर्वोदय हाट बोहरा गांव तक निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का जांच किया। इस दौरान काफी संख्या में आसपास के गांव के लोग मौजूद थे। एसडीओ ने निर्माण सड़क को किनारे से उखडावाकर देखा। जहां निर्माण सड़क जमीन को छोड़कर एक तरफ से उठाना शुरू हो गया। इसके बाद पदाधिकारी ने निर्माण सड़क में कहीं चुस्त दुरुस्त पाया तो कहीं बड़ी खामियां लोगों के बीच मिली।इस संबंध में सिविल एसडीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को दे दिया गया है। उपायुक्त के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि जलगो एवं दुधीयाबारी के ग्रामीणों ने बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के विरोध प्रदर्शन किया था। और निर्माण सड़क की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। इस बीच ग्रामीणों ने निर्माण सड़क में अनियमितता का आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण कार्य सप्ताह दिन भी नहीं हुआ है। और दूसरे तरफ से निर्माण सड़क उखड़ना शुरू हो गया है। सड़क निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार मनमानी रवैया अपना कर कार्य किया है। और पूछे जाने पर टाल मटोल जवाब देकर केस में फंसा देने की धमकी दिया था। जानकारी हो कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बीते 11 जून वर्ष 2023 में आठ करोड़ बीस लाख 46 हजार की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बोहरा स्टेडियम से लीलादह तक पथ निर्माण का आधारशिला रखा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button