बरेली

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा बरेली के 10 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की गई है। बरेली में रविवार से नई दरें लागू हो जाएगी । इसके साथ नियमों भी बदलाव किया गया है। 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर पर 115 रुपये बढ़े हैं। इससे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।
बरेली के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह के मुताबिक बरेली जिले में करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 4.16 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हैं। नए नियम के तहत अब एक बार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरी गैस सिलेंडर की रिफिल के लिए बुकिंग 21 दिन बाद ही होगी। एलपीजी की जिले में फिलहाल कोई कमी नहीं है।
उत्तर प्रदेश एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श शर्मा के मुताबिक एहतियातन पेट्रोलियम कंपनियों ने एक के बाद दूसरी घरेलू गैस बुकिंग तीन सप्ताह बाद का नियम लागू किया है। इससे उन उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिनके घर में कोई आयोजन प्रस्तावित है।  समारोह में कमर्शियल सिलिंडर बुक होते हैं, इसकी बुकिंग के लिए दिन की कोई बाध्यता नहीं है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button