
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगी। दरअसल, बरेली की एसपी दक्षिणी आईपीएस अंशिका वर्मा का रिश्ता पिछले दिनों संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) के साथ तय हुआ था। दोनों परिवार की आपस में मुलाकात के बाद शादी को लेकर चर्चा हुई, जो अब साकार होने जा रही है। इसके लिए बाकायदा कार्ड छप गए हैं और तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की बुकिंग हो गई है। बताते चलें कि संभल में मस्जिद प्रकरण के बाद चर्चा में आए कृष्ण कुमार बिश्नोई मुख्यमंत्री योगी के विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं। वह 2018 बैच के आईपीएस हैं और राजस्थान के बाड़मेर के मूल निवासी व नामी बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अंशिका वर्मा प्रयागराज की मूल निवासी हैं और 2021 बैच की आईपीएस हैं। वह पहले गोरखपुर में भी काम कर चुकी हैं और अब बरेली में तैनात रहकर महिला सुरक्षा, तकनीकी आधारित पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा जैसे मामलों में शानदार काम कर रही हैं। जोधपुर के एक रिसॉर्ट में होगा वैवाहिक कार्यक्रम दोनों आईपीएस अफसर के तीन दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत 28 मार्च से होनी है।



