बरमसिया में तिलका मांझी नेचर पार्क का भूमि पूजन, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया शुभारंभ
MLA Hemlal Murmu inaugurated the Tilka Manjhi Nature Park in Barmasiya.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बरमसिया गांव में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड सरकार की ओर से बनने वाले तिलका मांझी नेचर पार्क का भूमि पूजन शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक का स्वागत ग्रामीणों ने संथाली पारंपरिक नृत्य के साथ किया। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरभ चंद्रा, आरएफओ विनोद कुमार सिंह, झामुमो लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, लिट्टीपाड़ा मुखिया शिव टुडू, शिवचरण माल्टो सहित विभिन्न गांवों के प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने नेचर पार्क का भूमि पूजन करने के साथ ग्रामीणों के बीच मोबाइल फोन, मछली पकड़ने का जाल (मछुआ नेट), टी-शर्ट और फुटबॉल का भी वितरण किया। नेचर पार्क के निर्माण की घोषणा से आसपास के गांवों के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क बनने से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और सभी ने तालियों के साथ इस पहल का स्वागत किया।



