बरेली

होली के अवसर पर आंवला लोकसभा के समग्र विकास का लिया संकल्प

भाजपा सरकार के खोखले वादों और षड्यंत्रों से किया जनता को सतर्क

पशुधन मंत्री धर्मपाल के विधानसभा क्षेत्र में गायों की मौत गौशाला में होने पर मांगा इस्तीफा
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली : आंवला विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता पीयूष वर्मा के नेतृत्व में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें फूलों की होली खेली गई सभी नेताओं ने फूलों की होली और गुजिया के साथ कार्यक्रम में सभी को होली की शुभकामनाएं दी इस मौके पर सांसद नीरज मौर्य ने कहा आंवला लोकसभा के समग्र विकास के लिए मैं पूर्ण रूप से वचनबद्ध हु आंवला लोकसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करते रहना ही मेरी प्राथमिकता है नीरज मौर्य ने कहा कि सभी क्षेत्रवासियों को SIR के ऊपर पूरा ध्यान देते हुए कार्य करना चाहिए वोटो का अधिकार तभी रहेगा जब वोट बचेगा या भाजपा सरकार पीडीए के वोटो को काटकर चोरी से सरकार बनना चाहती है । इस बार बरेली की सभी 9 विधानसभा में अपने प्रत्याशी जीतकर  इतिहास बनाना है और प्रदेश में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनना है हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के किए हुए कार्यों उनकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है ।
पीयूष वर्मा ने अपने वक्तव्य में आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महिपाल सिंह यादव ने कहा कि आंवला की देव तुल्य जनता से उनका नाता बहुत पुराना है और इस बार विधानसभा के सभी लोग एकजुट होकर सभी द्वेष भूलकर आंवला विधानसभा को जिताकर समाजवादी पार्टी को समर्पित करने का काम करेंगे ।
इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आंवला सांसद नीरज मौर्य उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक  महिपाल सिंह जी ने की  कार्यक्रम आयोजन लोधी पीयूष वर्मा ने किया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव यादव ,मयंक शुक्ला ,डॉ इन्द्रपाल यादव, अमित राज सिंह, शिवचरन कश्यप, नरेंद्र गौतम ,ठा.भूपेन्द्र सिंह ,सत्येंद्र सविता ओमवीर यादव, भुवनेश  यादव ,अरविंद यादव ,जीराज यादव ,भारती चौहान ,स्मिता यादव ,संजय शास्त्री ,बीडी वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद लोधी ,बनवारी लाल मौर्य, पदम सिंह, सागर चमन सिंह यादव, आकाश प्रेमी बाल्मीकि, विकार अली गुड्डू, शब्बीर हाफिज, संदीप सक्सेना ,रोहित चौधरी, महेंद्र मौर्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button