गोड्डा
देशी कट्टा महिला पर तान देने के मामले में एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। मेहरमा थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। थाना प्रभारी की ओर से दिए गए जानकारी में बताया गया कि 06/03/26 को आवेदिका सुहागिनी बेसरा उम्र करीब 20 वर्ष पति बेरनेट मरांडी सा० थाना मेहरमा जिला गोड्डा थाना आकर लिखित आवेदन दी। जिसमें उल्लेख किया गया है कि पारिवारिक संदर्भ में विवाद में उनके देवर अगस्टीन मरांडी उनके उपर जान मारने की नियत से देशी कट्टा तान दिया गया। जिस मेहरमा थाना कांड सं0-32/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतू एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा अभियुक्त अगस्टीन मरांडी को गिरफ्तार किया गया एवं उसके निशानदेही के आधार पर एक अवैध देशी पिस्तौल को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :
1. अगस्टीन मरांडी उम्र 19 वर्ष पिता सोरेन मराडी उर्फ सुरेन्द्र मरांडी सा०+थाना मेहरमा जिला गोड्डा।
*बरामद समान :
1. एक देशी पिस्तौल
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम :
1. पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना।
2. पु०अ०नि० मनोज कुमार निराला, मेहरमा थाना।
3. पु०अ०नि० ब्रह्मा सिंह, मेहरमा थाना।
4. स०अ०नि० मनोज कुमार रंजन, मेहरमा थाना।
5. मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।



