खैरथल

खैरथल अनाज मंडी अध्यक्ष का चुनाव लगातार दूसरी बार जीते सर्वेश गुप्ता 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : स्थानीय अनाज मंडी व्यापार समिति के अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में सर्वेश गुप्ता ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी दीनदयाल महावर को 42 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें मंडी के 349 पंजीकृत व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।मतगणना में एक मत निरस्त हुआ!गिनती में सर्वेश गुप्ता को 195 वोट तथा 153 वोट दीनदयाल को मिले मतगणना पूरी होने के बाद जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, सर्वेश गुप्ता के समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। गुप्ता की जीत पर विजय जुलुस निकाला गया सर्वेश गुप्ता ने समर्थको के साथ अग्रसेन सर्किल पहुंच कर भगवान अग्रसेन को मालार्पण किया जगह-जगह शहर मे लोगो ने पुष्प बरसा कर स्वागत किया समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर जीत की खुशी मनाई और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। चुनाव अधिकारी दिनेश डाटा तथा सह चुनाव अधिकारी केदार खंडेलवाल की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।  जीत के बाद सर्वेश गुप्ता ने मंडी के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा और मंडी के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button