ललितपुर

एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र 8 से झांसी-ललितपुर के दौरे पर, करेंगे निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य रमेश चन्द्र आगामी 8 से 11 मार्च 2026 तक झांसी और ललितपुर जनपद के चार दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्तियों की समस्याओं का अनुश्रवण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रमेश चन्द्र 8 मार्च को दोपहर 12 बजे कानपुर से झांसी सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे वे मुक्ता काशी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे और तत्पश्चात क्षेत्रीय भ्रमण कर दलित समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। 9 मार्च को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के अधिकारियों के साथ एससी-एसटी वर्ग की समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक होगी। इसके बाद वे नगर निगम मुख्यालय में बैठक, वृद्धाश्रमों, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों और दलित बस्तियों का सघन निरीक्षण करेंगे। आयोग के सदस्य 10 मार्च को दोपहर 12 बजे ललितपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ और दोपहर 2.30 बजे नगर पालिका मुख्यालय में बैठक करेंगे। शाम 4 बजे से छात्रावासों व आश्रम पद्धति विद्यालयों का भ्रमण करेंगे और शाम 6 बजे दलित बस्तियों में जाकर जमीनी हकीकत जानेंगे। 11 मार्च को सुबह 10 बजे वे नगर पंचायत तालबेहट में जनसंवाद करेंगे और दोपहर 3 बजे कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ललितपुर ने इस भ्रमण को लेकर विस्तृत प्रोटोकॉल जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वीआईपी गरिमा के अनुरूप बॉर्डर-टू-बॉर्डर सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और पायलट सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी और नजारत को सर्किट हाउस में ठहरने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button