खैरथल

भिवाड़ी जिले में कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के आदेश में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के तहत जिला भिवाड़ी में कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के लिए चयनित 11 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशान्त किरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अभ्यर्थियों ने या तो अन्यत्र रोजगार मिलने के कारण स्वेच्छा से नियुक्ति लेने से इंकार कर दिया, या फिर स्वास्थ्य परीक्षण में स्थाई रूप से अयोग्य पाए गए। इसी आधार पर इनका चयन निरस्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों ने अन्यत्र नौकरी मिलने के कारण मनीष सिंह चौहान / कैलाश सिंह (रोल नं. 210083340), विनोद बिडियासर / मुल्ला राम (रोल नं. 210085252), पुष्पेन्द्र सिंह / जगदीश सिंह (रोल नं. 210085797), मनीष कुमार गुर्जर / कैलाश चंद गुर्जर (रोल नं. 210000385), गोविंद सिंह गुर्जर / झाबर मल (रोल नं. 210086313), योगेश सिंह गुर्जर / गुलाब सिंह गुर्जर (रोल नं. 210152773), देवकरण सिंह / जोगराज सिंह (रोल नं. 210095681), डिंपी कंवर / रमेश सिंह चौहान (रोल नं. 210029810), नितेश कुमार शर्मा / नरेश चंद शर्मा (रोल नं. 210093426) स्वेच्छा से नियुक्ति लेने से इंकार किया, जिसके चलते उनका चयन निरस्त किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान स्थाई रूप से अयोग्य पाए जाने के कारण दो अभ्यर्थी रामकुमार / श्रीफल (रोल नं. 210073505), किशन लाल / गोपी राम (रोल नं. 210003791) का चयन निरस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत की गई है और भर्ती प्रक्रिया के नियमों के अनुरूप चयन निरस्त किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button