ललितपुर
वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. शर्मा को मरणोपरांत बुन्देलखण्ड साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। बुन्देलखण्ड विकास सेना के 35 वें होली मिलन समारोह के अन्तर्गत ललितपुर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं नेहरू महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. भगवत नारायण शर्मा को मरणोपरांत बुन्देलखण्ड साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ कवि एवं समाजसेवी विजय कुमार पाली की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप चौबे, डा.आलोक जैन, लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सराफ, बु.वि.सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू की मौजूदगी में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. भगवत नारायण शर्मा को मरणोपरांत उनके सुपुत्र सिद्धार्थ शर्मा को शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि प्रो. भगवत नारायण शर्मा के साहित्य के क्षेत्र में योगदान को जनपद ललितपुर हमेशा याद रखेगा। बु.वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने कहा कि प्रो. शर्मा की हिन्दी साहित्य के साथ साथ बुन्देली भाषा पर गहरी पकड़ थी। वरिष्ठ कवि विजय कुमार पाली ने कहा कि प्रो शर्मा के निधन से साहित्य के क्षेत्र में जो रिक्तिता हुई उसकी भरपाई होना मुश्किल है। इस मौके पर महेन्द्र अग्निहोत्री, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रमेश पाठक रवीन्द्र डॉ सौरभ देवलिया आदि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन संज्ञा ने किया।



