बरेली
सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। निहाल श्याम कॉलेज बरकापुर में शनिवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉo सीएम गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रथम दिवस में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया जिसमें सेवा भाव सहयोग एवं स्वच्छता के विषय में भी जानकारी दी। कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन डॉक्टर उदय गुप्ता के निर्देशन में किया गया ।निर्देशिका प्रीती सिंह प्राचार्य डॉo सीएम गंगवार,शीतल शर्मा सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



